रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने आज विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा अमेठी के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सरायखेमा, प्राथमिक विद्यालय रामनगर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी व प्राथमिक पाठशाला प्रथम अमेठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से फॉर्म 6, 7 व 8 में अभी तक कितने फॉर्म भरे गए हैं इसकी जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार आज जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जेंडर रेशियो बराबर रखने के लिए महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का नाम दो या दो से अधिक बार हो उनका नाम मतदाता सूची में एक ही बार दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जो मतदाता आ रहे हैं उनका नाम तथा मोबाइल नंबर सहित फार्म 6 भरवाया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अमेठी योगेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply