विशेष ट्रेनों में आए 3674 श्रमिक, सभी को कराया गया होम क्वारंटीन

[object Promise]

प्रयागराज। गुजरात से तीन विशेष ट्रेनों की मदद से बृहस्पतिवार को भी 3674 श्रमिक तथा अन्य लोग आए। सूरत से आई तीसरी ट्रेन में छात्र-छात्रा तथा अन्य लोग भी शामिल रहे। चिकित्सीय परीक्षण और भोजन बाद इन्हें करीब 114 बसाें से गृह जनपद भेजा गया। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसों से उनके गांव भेजा गया। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। इस तरह से दो दिनों में गुजरात और पंजाब से यहां सात ट्रेनों में 8164 श्रमिक तथा अन्य लोग आ चुके हैं। इनमें प्रयागराज के श्रमिकों की संख्य करीब एक हजार हैं।

गुजरात के भुज से चलने वाली विशेष ट्रेन सुबह 7.22 बजे ही जंक्शन पर पहुंच गई। इनमें कुल 1217 श्रमिक रहे। प्लेटफार्म पर ही चिकित्सीय परीक्षण किया गया। फिर उन्हें स्टेशन परिसर में बने आश्रय स्थल में ठहराया गया। वहां भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के बाद 36 बसों से गृह जनपद भेजा गया। सूरत से दूसरी ट्रेन भी दिन में करीब डेढ़ बजे आई। इनमें 1230 श्रमिक आए।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें 39 बसों से भेजा गया। तीसरी ट्रेन भी सूरत से करीब सात बजे यहां आई। इसमें 1227 लोग आए। इसमें श्रमिकों के अलावा छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगाें की भी बड़ी संख्या रही। इन्हें 39 बसों की मदद से गृह जनपद भेजा गया। इससे पहले बुधवार को गुजरात से तीन तथा पंजाब से एक ट्रेन में 4490 श्रमिक आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *