विवाहित प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

[object Promise]

पीलीभीत । थाना बरखेड़ा में विवाहित प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जगीपुर जैतपुर में रहने वाले विवाहित युवक ने अपने ही गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही घर में फ़ासी लगा ली। घर का दरवाजा काफी समय तक न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर देखा तो दोनों प्रेमी युगल साडी से लटके हुए थे। जिसे देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार दोनों प्रेमी जोड़ा पहले से ही शादी शुदा थे जिसमे युवक की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी उसकी एक पुत्री भी थी। बही मृतिका लड़की भी शादीशुदा थी लड़की की शादी 8 मार्च 2019 को गुरगमा थाना तिलहर मे शादी हुई थी जो कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग में चलते हुए आज दोनों प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली जिससे दोनों के परिवार में कोहराम मच गया सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीलीभीत भेजा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मृतक लड़के के भाई ने बताया कि हमारे भाई की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी।जिसकी ससुराल ग्राम खजुहा थाना सुनगढ़ी पीलीभीत है ।जिसकी डेड़ वर्ष की पुत्री भी है और उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी।मै खेत पर गया हुआ था मुझे बच्चों ने खेत पर जाकर बताया कि चाचा अभी उठे नही हैं।तब मैंने आकर देखा कि वाहर का दरबाजा बंद था ।बीसलपुर सीओ प्रवीण मालिक ने बताया कि यूपी 100 के द्वारा सूचना मिली कि जगीपुर जैतपुर में पूर्व प्रधान के घर में एक लड़का और एक लड़की ने फांसी लगा ली है ।मौके पर हम लोग आये और जानकारी जुटाने पर पता लगा दोनों लड़की और लड़का शादी शुदा थे ।

लड़की की शादी 8 मार्च को हुई थी लड़की अपनी ससुराल से बापस आयी ।फिर प्रेम प्रसंग में विफलता मिलने के कारण एक ही साथ मिलकर दोनों ने सुसाइड कर लिया ।फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है ।जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्यबाही की जाएगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *