विराट किसान मेला 06 व 07 मार्च को।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। जनपद में स्ग्रोक्लाइमेटिक जोनवार क्षेत्रीय दो दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन दिनांक 06 व 07 मार्च को जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र कठोैरा जगदीशपुर में कराया जा रहा है।

मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ सहकारिता विभाग, एग्रो, कृषि रक्षा, पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, पंचायतीराज विभाग, मण्डी समिति, वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, विद्युत विभाग के अतिरिक्त निजी कम्पनियां भी अपना-अपना स्टाल लगाकर सम्बन्धित समाग्री/उपकरण कृषकों को प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु उपलब्ध करायेगें। मेले में उन्नतशील बीज, कृषि रक्षा उपकरण आदि पर विभागीय योजना में देय अनुदान की सीमा तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप् नियमानुसार छूट अनुमन्य करायी जायेगी। विभिन्न विभाग निशुल्क उपलब्ध कराये जाने वाले कृषि निवेशों का वितरण भी इ्रन्ही मेंलों में करेगें। ताकि अनुदान का सीधा लाभ किसानों को प्राप्त हो सके। यह जानकारी उपकृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह चैहान ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *