कुशीनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रविवार को भी नगर समेत जिले भर में शोक सभा का आयोजन हुआ। लोगों ने उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। रामकोला क्षेत्र के गंाव इन्द्रसेनवा में प्रबुद्धजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा। इस के बाद अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए प्रवक्ता भागवत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसा सहज जीवन किसी राजनेता का नहीं रहा। चकाचैंध से दूर अटल हमेशा राष्ट्रहित के बारे में सोचते थे। उनकी विदेश नीति का विपक्ष भी कायल रहता था। कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी वे कोई न कोई रास्ता निकाल लेते थे।
सही मायने में वे देश के सर्वमान्य नेता थे। शाम को ग्राम सभा इन्द्रसेनवा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शोक संवेदना प्रकट की गई। इस दौरान हर्ष गोंड विक्की यादव ,विजयबहादुर , बाबुलाल यादव नाथुनी पटेल छोटे लाल रणजित अशोक और समस्त ग्राम वासी आदि मौजुद रहे।
Leave a Reply