विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत की हत्या पर

[object Promise]

लखनऊ। विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को आज मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद बाइक से बदमाश फरार हो गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।’

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन और उसके भाई मॉर्निंग वार्क करने के लिए निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश में जुट गई है।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। इस घटना में उनके भाई के हाथ में भी गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है।

 

[object Promise]

 

बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन पहले समाजवादी पार्टी से भी जुडे हुए थे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने बताया कि  शव की पहचान रणजीत बच्चन के रूप में की गई है, जो सुबह टहलने निकले थे जब किसी अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस की एक टीम बनाई गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *