[object Promise]
उन्नाव जिले के बांगरमऊ नगर में विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाली छात्राओं का निकलना दूभर हो गया है। राह चलते उन पर लड़कों द्वारा तरह-तरह की छींटाकशी की जा रही है।
मोटरसाइकिलों पर सवार नवयुवकों की टीम नगर के विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों में आने जाने वाली छात्राओं पर तरह तरह की छींटाकशी करती है, जिसके चलते इन छात्राओं का आना-जाना दूभर हो गया है। इस तरह की शिकायतें काफी समय पहले से प्राप्त हो रही हैं । लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई भी ध्यान आज तक नहीं दिया गया। जिसके चलते इन लफंगे नौजवानों के हौसले बुलंद हैं। नगर के अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन से इन लफंगे नौजवानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
Leave a Reply