विद्यालय में 91 बच्चो को लगा रूबेला,खसरा का टीका

[object Promise]
रिपोर्टर -मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । पूरे देश में पोलियो की तर्ज पर खसरा और रूबेला नामक बिमारी से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई गयी है। वहीं अभियान चलाकर चिकित्सालयो व स्कूलों में रूबेला व खसरा का टीकाकरण किया जा रहा है।।जिसके क्रम में साकेत नगर स्थित फुलवारी माडर्न पब्लिक एकेडमी में 91 बच्चों को टीका लगाया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक राय ने कहा कि देश में जहां टीकाकरण कर पोलियो जैसी घातक बिमारी से हम मुक्त होने के कगार पर है। वहीं रूबेला व खसरा जैसी भयंकर रोग अपना पांव न पसार पाए इसके लिए सरकार द्वारा पहले से की कदम उठाकर इस बिमारी को रोकने का प्रयास अति सराहनीय है। उन्होने कहा कि सरकार की मंसा के अनुरूप इन दोनो घातक बिमारियों के लिए एक ही टीका तैयार किया गया है। जिसके लिए अलग-अलग टीका लगवाने की आवश्यकता नही है।
इस ‘‘रोग मुक्त स्वस्थ भारत’’ अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण की योजना है।इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका पल्लवी राय,श्रद्धा मद्धेशिया,जागृति सिंह,आकांक्षा तिवारी,मनीशा शर्मा, समाज सेवी रिजवान अंसारी सहित स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों सहित बच्चो के अभिभावक मौजूद रहें।

Attachments area

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *