[object Promise]
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति एवं सभी 7 मोर्चों, 9 प्रकल्पों, 17 प्रकोष्ठो,19 विभागों की बैठक को मंगलवार को नेपाल क्लब में सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है हम गठबंधन से चिंतित नहीं हैं। हमें विचारों की लड़ाई में आगे बढ़ना है और यह काम पार्टी के पक्के इरादों और राष्ट्रवादी सोच वाले कार्यकर्ताओं की लंबी फौज पूरा करेगी।
1 कार्यकर्ता, 14 वोट और 3 परिवार के आधार पर होगा और यही मंत्र लोकसभा चुनाव 2019 का करेगा बेड़ापार। 30 लाख कार्यकर्ता भाजपा के होंगे खेवनहार। हमें अपनों को सहेजना है बाकी सब निराधार। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सभी इकाइयों को सक्रिय करना होगा सभी कार्यकर्ता अपने कार्य को बखूबी निभाए निश्चित रूप से 51% मतों के साथ हम पुनः विजयी होंगे और देश की बागडोर एक बार फिर नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में होगी।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों को सिलसिलेवार बताते हुए कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है की २०१९ मे पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र मे बनेगी। सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चो से मंण्डल स्तर तक कार्यसमिती के गठन के साथ ही पार्टी द्वारा तय किये गये राष्ट्रीय सम्मेलन, मंण्डलीय सम्मेलन, बूथ सम्मेलन, जिला स्तर पर कार्यकर्ता बैठक सहित लाभार्थीयो के घर तक मनाये जाने वाले कमल ज्योती संकल्प अभियान २६ फरवरी को मनाये जाने की जानकारी ली और आवश्यक संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए। साथ ही गोरखपुर मे प्रस्तावित आगमी फरवरी माह में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन कराये जाने की जानकारी भी दी।
पूर्व सैनिक एवं शहीद परिवार के परिजनों का सम्मान, मेरा घर भा़ज़पा़ का घर सम्पर्क अभियान, कमिशनरी स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन ,युवा संसद,मन की बात , पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस, के संदर्भ मे विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। श्री बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। पिछले ४ सालो मे हमारी सरकार ने जनहित और विकाश के लिए अनेको कार्य किये है। जिनके बल पर हम पुन: केन्द्र मे सरकार बनायेगे जिस कार्य को हमसब को मिलकर पूरा करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा़ धर्मेन्द्र सिह ने अतीथियो एवं कार्यकर्ताओ का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। अपने सम्बोधन के दौरान सर्वप्रथम गोरखपुर क्षेत्र के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के तरफ से चुनावी दृष्टिकोण से की गयी तैयारी, गठन, बैठक, सम्मेलन एवं आयोजनो के साथ ही सफलता पूर्वक नेतृत्व के निर्देश पर संपन्न कराये गये कार्यक्रमो का ब्योरा प्रस्तुत किया।
गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भाजपा पंकज सिंह विधायक नोएडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमो योजनाओ के साथ ही २०१९ मे पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जो मार्गदर्शन एवं निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसे समयबद्ध पूरा करना ही हम सभी की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की शुरूवात पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्पांजलि एवं सामुहिक बंन्देमातरम के साथ किया गया। मंचासीन अतिथिगण क्षेत्रीय महामंत्री संगठन काशी एवं गोरखपुर रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन रहे जबकि बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्रीद्वय प्रेम चंद मिश्रा, देवेंद्र प्रताप यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, दुर्गा प्रसाद राय, सज्जन मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जितासु सिंह आशु, प्रदीप कनोजिया, प्रदीप शुक्ला, बेचनराम, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, रणजीत राय बड़े, राजीव रंजन अग्रवाल, रमेशचंद्र त्रिपाठी, शकुंतला चौहान, सुनीता श्रीवास्तव, डॉ अलका राय, अर्चना सिंह, रंजना गुप्ता, अमिता गुप्ता, उर्मिला त्रिपाठी रीतेश सिंह सिब्बू व दीपक सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply