[object Promise]
गोरखपुर। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के दो मुख्य बिन्दु एक विकास तथा दूसरा सुरक्षा है। इन दोनों बिंदुओं पर सरकार बहुत ही संवेदनशील है। आम लोगों को अच्छी सड़क व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य उद्देश्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। वर्ष 2018 समाप्त हो जाएगा सभी अधिकारी अपने किए गए कार्यों की स्वयं समीक्षा करें। देखे की कहां पर कमियां थी और उसको दूर करके विकास कार्यों को तेजी से कराएं।
उक्त बातें प्रभारी मंत्री (सिंचाई) धर्मपाल सिंह ने रविवार को आयुक्त सभागार में अधिकारियों की बैठक करते हुए कही। साथ ही विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत में लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिलाया जाए। चिकित्सकों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाने के साथ-साथ एम्बुलेंस सेवाओं का रिपान्स टाइम 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट किया जाए।
समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस तथा समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। कहा कि तहसीलों में 22 घण्टे और नगर क्षेत्र में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए। मंत्री ने छात्रवृत्ति, पेंशन की वितरण की भी समीक्षा किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गांवो में खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक किसानों की फसलों का बीमा कराया जाए। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बायोमैट्रिक से खाद्यान्न वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
मंत्री ने धान खरीद, खाद बीज की उपलब्धता, एक जिला एक उत्पाद आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गड्ढ़ा मुक्ति की कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि लगातार गड्ढा मुक्ति का कार्य करते रहे। इसके बाद उन्होंने जनपद के कैन्ट थाने एवं महेवा में बन रहे कान्हा उपवन का भी औचक निरीक्षण कर कार्यो की गुणवत्ता को देखा। कान्हा उपवन के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कान्हा उपवन का कार्य मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा सुनील गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी गण उपस्थित रहें।
Leave a Reply