[object Promise]
रायबरेली। उन्होंने वहां पर संगठन के पदाधिकारियों और रेल कोच तथा जिला प्रशासन और शासन के अफसरों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री में सालाना पांच सौ कोच बन रहे है। इसकी क्षमता को बढ़ाकर पांच हजार रेल कोच प्रतिवर्ष करना है। क्षमता विस्तार में धन का निवेश करके विकास व रोजगार के सृजन को बढ़ाना ही प्रधानमंत्री मोदी जी का मकसद है।
सरस्वती प्रेक्षागृह और प्रशासनिक भवन के सभागार में हुई बैठकों में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 1100 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास 16 दिसंबर को किया जाएगा। रेल बोगियों को हरी झण्डी दिखाने के साथ ही मेट्रों के कोच, बुलेट टे्रन कोच की भी बनाने की भी व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की जानी है। विकास की दृष्टि से रायबरेली और उसके ईद-गिर्द जनपद व प्रदेश तथा देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।.
विकास के मुद्दे पर रायबरेली में कांग्रेस को घेर रही भाजपा और उसके बडे़ नेता रेल कोच फैक्ट्री और एम्स का विकास कराने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन रायबरेली में सांसद सोनिया गांधी के प्रयास शुरू की गई कई बड़ी परियोजनाएं अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। आखिर उन परियोजनाओं का ्क्या भविष्य होगा, इस बारे में भाजपा के किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आ रहा है। .
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के विकास की बात कहकर सोनिया गांधी के गढ़ पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए यह संदेश देने का प्रयास किया कि भाजपा रायबरेली के लोगों के लिए कांग्रेस का बेहतर विकल्प बन सकती है।.
यदि रायबरेली के लोग भाजपा को अपना समर्थन दें तो उन्हें विकास के मुद्दे पर कोई निराशा नही होगी। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है रेल कोच फैक्ट्री की तरक्की में गति आई है और जिले का सुव्यवस्थित विकास शुरू हुआ है। कोई भी विकास कार्य रोका नहीं गया है। .
बल्कि उसे और तेजी से कराने का प्रयास किया गया है। आगे भी उन्होंने एम्स का जिक्र करते हुए कहा कि वहां ओपीडी की शुरुआत करा दी गई है और बहुत जल्दी ही मरीजों के भर्ती किए जाने का काम भी शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल तक एम्स भी अपने पूर्ण रूप में काम करने लगेगा और वहां मरीजों की भर्ती का काम भी शुरू हो जाएगा । .
उन्होंने कहा कि रायबरेली के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार बराबर ध्यान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर विकास की बात कहकर यह साफ करने का प्रयास किया कि यदि रायबरेली की जनता विकास को लेकर कांग्रेस से लगाव रखती है तो भाजपा रायबरेली में कांग्रेस से बेहतर विकास कराकर रहेगी।.
पार्किग स्थलों में भी साफ-सफाई के साथ ही पानी शौचालय आदि की व्यवस्था रहे। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ0 महेन्द्र सिंह एवं मंडलायुक्त अनिल गर्ग, आईजी राजीव कृष्ण, तीनों विधायक विधायक, एमएलसी तथा डीएम संजय कुमार खत्री सहित जिले के अफसर मौजूद रहे।.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर दोपहर का लंच लिया। उनका लंच प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में चल रही रामस्वरूप गुप्ता की कैंटीन में बना था। बिना लहसुन और प्याज के भोजन में मिक्स वेज, फ्राइ पनीर, अरहर की दाल, बूंदी का रायता, सलाद, पापड़, सफेद रसगुल्ला और चपातियां थीं। यह भोजन योगी जी को इतना पसंद आया कि उन्होंने यह पूछ ही लिया कि खाना कहां बना है। तत्काल रामस्वरूप गुप्ता को तलब किया। मुख्यमंत्री ने यही कहा कि भाई रामस्वरूप बहुत अच्छा खाना बना था। मजा आ गया।
Leave a Reply