विकसित जनपद को और गति दें- जनपद प्रभारी मंत्री।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।।मंत्री, आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा जनपद पूर्व से ही विकसित है आवश्यकता है कि इसके विकास में और अधिक गति देने की।
जनपद प्रभारी मंत्री आज यहां कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के 71 बिन्दुओं उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राजस्व विभाग के प्रकरणों के निस्तारण, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना, 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्य, विभिन्न माध्यमों से जन शिकायतों का निराकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा कर रह थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना को मूर्तरूप दें। उद्घाटन/शिलान्यास अथवा अन्य कोई सार्वजनिक जनहित के कार्य जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी दशा में किसी के भी निर्देश पर कदापि न करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। मंत्री जी ने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यक्रमों को गुणवत्ता के साथ समयानुसार क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए आवास विहीनों को आवास, शौंचालय विहीनों को शौंचालय तथा अन्य लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पात्रों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि हमारा जनपद विकास के क्षेत्र में और अधिक गति से आगे बढ़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *