[object Promise]
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को वाराणसी पहुंचकर राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन कर अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बाद वे पंचगंगा घाट पर भी पहुंची हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के साथ ही दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
अब वे सीएए के विरोध पर जेल भेजे गए प्रदर्शनकारियों से संवाद करेंगी। उनके वाराणसी पहुंचने पर वहां मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।
Leave a Reply