वक्फ संपत्ति जामा मस्जिद पर अवैध रूप से चल रहा मदरसा

[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी । मुसाफिरखाना इसौली रोड स्थिति वक्फ सम्पत्ति जामा मस्जिद पर जबरन कब्जा कर प्रातः कालीन मदरसा चलाया जा रहा है, जबकि जामा मस्जिद इसौली रोड उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड है,जामा मस्जिद के पीछे और बगल वक्फ सम्पति कब्रिस्तान है।

मदरसे की न कोई जमीन है न कोई जगह, वही वहाबी फिरके के एहसान उल्ला एवम उनके रिश्तेदार फरीद अहमद के द्वारा जामा मस्जिद पर जबरन कब्जा कर मस्जिद में अबैध रूप से मदरसा चलाया जा रहा है, जबकि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के द्वारा जामा मस्जिद की देख रेख के लिए नौ सदस्यीय टीम गठित किया है।जामा मस्जिद के सरपरस्त सैय्यद मकसूदुल हसन ने बताया कि उक्त दोनों लोग के द्वारा अबैध रूप से मस्जिद का चंदा वसूल कर हिसाब न देकर गबन कर लिया गया है, वही कमेटी के सदस्यों द्वारा हिसाब मांगने पर झगड़े पर आमादा होते है।

श्री हसन ने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर वक्फ संपत्ति जामा मस्जिद पर जबरन चल रहे मदरसा बंद करवाने की मांग कर उपरोक्त लोगो के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज करवाएगे।वही जामा मस्जिद में मदरसा चलवाना जायज नही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *