वक्फ संपत्ति जामा मस्जिद पर कब्जा करने से,लोगो मे रोष

[object Promise]

अमेठी। वक्फ संपत्ति जामा मस्जिद मुसाफिरखाना पर जबरन कब्जा कर दुकान का निर्माण कार्य वार्ड नं 9 निवासी एहसान उल्ला एवम उनके दमाद फरीद अहमद निवासी भनौली द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है,जबकि जामा मस्जिद उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति एवम वक्फ बोर्ड में मस्जिद दर्ज है।वहीं वक्फ बोर्ड ने मस्जिद की देख रेख के लिए नौ सदस्यीय कमेटी गठित कर रखा है जामा मस्जिद के सरपरस्त सैय्यद मकसूदुल हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त लोगो का किसी तरीके से न नाता है और न ही वक्फ बोर्ड के सदस्य हैं l

 

दबंगई कर अल्लाह के घर पर फर्जी तरीके से मस्जिद पर कब्जा कर दुकान का निर्माण कार्य कर रहे है। ईद बकरीद में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद के ऊपरी हिस्से को लेकर सड़क तक नमाज पढ़ते है लोग।श्री हसन ने बताया कि मस्जिद के ऊपर दुकान बनाने का कोई औचित्य नही है, जिससे दुकान बनने से मस्जिद  छोटी हो जाएगी और नमाज पढ़ने में दिक्कतों का सामना लोगो को करना पड़ेगा।

 

जामा मस्जिद के सरपरस्त ने सूबे के मुख्यमंत्री व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चैयरमैन एवम जिलाधिकारी अमेठी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य को रोककर उक्त लोगो के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है जिससे मस्जिद पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *