लौह पुरूष का जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिले में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया।
लौह पुरूष की जयन्ती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः पंत स्टेडियम से ‘‘रन फार यूनिटी‘‘ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों एवं पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। रन फार यूनिटी को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद सुलतानपुर मेनका संजय गाँधी व विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो तिकोनिया पार्क, डाकखाना चैराहा, चैक, जिला अस्पताल, सब्जी मण्डी, तहसील, आजाद पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवराज सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं स्वयं सेवी आदि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया तथा आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों द्वारा लौह पुरूष के जीवन से सम्बन्धित कार्यकलापों के सम्बन्ध में परिचर्चा की गयी

तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान साथ ही उनके जीवन दर्शन से सम्बन्धित निबन्ध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाते हुए उनके जीवन से सम्बन्धित कार्यों के सम्बन्ध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। शैक्षिक संस्थाओं में विचार गोष्ठी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *