लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित लोहिया संस्थान में रविवार रात सीनियर रेजिडेंट्स की गुंडई देखने को मिली। जहां रात्रि में ड्यूटी कर रहे सीनियर रेजिडेंट्स ने सफाई कर्मचारी की जमकर पिटाई की और साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जिसके चलते लोहिया संस्थान में अफरा तफरी का माहौल मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक इस पूरे वाक्या के बाद सफाई कर्मचारियों के स्टाफ को इकट्ठा होते देख और उनके दौड़ाने पर सीनियर रेजिडेंट्स और डॉक्टर दोनों ने मौके से फरार होकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों में लोहिया संस्थान में जमकर हंगामा किया। वहीं लोहिया के इमरजेंसी में हंगामा होने के बाद से डॉक्टर्स फरार है, जिसके चलते मरीजों का काफी बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए संस्थान में मरीजों का लंबा तांता लग गया। बताते चलें कि केजीएमयू के डॉक्टर ग्रुप के हंगामे के बाद अब लोहिया संस्थान में गुंडई का यह मामला देखने को मिला है और साथ ही एसबीबीएस छात्रों की गुंडई के बाद संस्थान में सीनियर रेजिडेंट्स की गुंडई देखने को मिली है।
Leave a Reply