[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : समाजवादी पार्टी विधानसभा पडरौना इकाई की मासिक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सोहरोना पार्टी कार्यालय पर हुई जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। सपा विधानसभा अध्यक्ष पडरौना रुपेन्द्र यादव ने कहा कि विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्ष अपनी-अपनी बूथ कमेटियों की सूची पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें ताकि उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा सके। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जब से भाजपा सरकार आई है अपराध बढ़ गए हैँ। हत्या,लूट,अपहरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। भाजपा के शासनकाल में समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। इस दौरान बैठक में सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अब तक जो कमियां हैं उसे समय रहते सपा से जुड़े प्रभारी शिकायत अवगत करा दें ताकि ऐसे प्रभारियों को हटाकर दूसरे प्रभारी को नियुक्त किया जाए,इसके अलावा 2019 लोक सभा मिशन को देखते हुए तैयारी में जुट जाने का भी निर्देश दिया गया | बैठक में आशिक अली,छोटे लाल,उपेंद्र चौहान, दीपक कुमार,संदीप कुमार,पिंटू उप्पाध्या,प्रियांशु यादव,लव कुश यादव,बाबू खान,रविंद्र कुमार, महेन्द्र,दिनेश यादव,महमूद अंसारी,बलवंत यादव,राजकिशोर यादव,अमरजीत पटेल,रवि चौहान,निकेश यादव,तेज प्रताप सिंह,जहीरउद्दीन,कृष्णा यादव, बजरंगी यादव,सुरेंद्र यादव,हैदर अली,जयलाल,अशोक यादव आदि मौजूद रहे |
Leave a Reply