अभी तक तो केवल पूंजीपतियों की पूंजी कैसे बड़े इसी में लगे रहे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले बेहाल किसानों का कर्ज माफ हो उसकी लड़ाई हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी लड रहे हैं l उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों का कर्जा माफ करने का समय 10 दिन का दिया था उसके पहले ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया l उन्होंने कहा है जब तक मोदी सरकार किसानों के हित में निर्णय नहीं लेगी उन्हें वह चैन से नहीं सोने देंगे उक्त बातें कांग्रेश पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने मिल्कीपुर ब्लाक के ग्राम मवई खुर्द में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुधीर प्रदीप द्वारा आयोजित सभा में कहीं l
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव तिवारी ने की तथा संचालन पीसीसी सदस्य शिव पूजन पांडे ने किया l डॉ खत्री ने कहा कांग्रेश और उनके नेताओं की सोच ही गांव गरीब के उत्थान की रही है, चाहे वह मनरेगा के तहत रोजगार व गांव में विकास की हो राजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत गांव में बिजली पहुंचाने का हो या किसानों की उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाने का हो l उन्होंने लोगों का आवाहन किया वह कांग्रेश को पूरा मौका देकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे l
कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ नेता सुधीर प्रदीप ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम तिवारी ,अमरीश कौशल ,,घनश्याम जितेंद्र शुक्ला ,जय बहादुर सिंह ,अंबिका यादव ,सहज राम, राम प्रताप यादव ,आशुतोष तिवारी ,अनूप मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l
Leave a Reply