लॉकडाउन में सपा नेता की खुलेआम ढाबे पर चल रही थी शराब-शबाब की पार्टी

[object Promise]

मेरठ । एक तरफ जहाँ पूरे देश की आबादी लॉक डाउन के चलते अपने अपने घरों में कैद है, वहीं सपा नेता की शराब-शबाब की पार्टी चल रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लॉकडाउन के उल्लंघन के इल्जाम में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शमशाद रिजवी सहित चार लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

आरोपितों में लावड़ गाँव के रहने वाले शमशाद रिजवी, तहसीम, शोएब, वसीम का नाम भो शामिल है। ये सभी लोग वसीम के ढाबे पर शराब पीते पाए गए थे। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों से घरों के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद लोग समय की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और खुलेआम शराब पार्टियाँ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये शराब पार्टी की महफिल सपा नेता शमशाद रिजवी की थी और बताया जा रहा है कि इसमें नाचने के लिए लड़की भी बुलाई गई थी।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि सपा नेता शमशाद रिजवी पहले पूर्व सांसद मुनव्वर हसन का प्रतिनिधि भी रह चुका है। बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठ बैठ की बात बताकर कस्बे में रौब गालिब करना भी इसकी रोज़ की दिनचर्या है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *