लेटस हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक “प्रमोद मिश्र ” आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो में बांटे गर्म वस्त्र व कम्बल

[object Promise]

रिपोर्ट अंकित मिश्रा

जिला गोरखपुर अंतर्गत उरुवा ब्लॉक के ग्राम बढ़या खुर्द में लेटस हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक “प्रमोद मिश्र ” आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो में वस्त्र वितरित किया गया। इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में गरीब लोगो के लिए गर्म कपड़ो की कमी एक समस्या बन जाती है।

देश में हर वर्ष ठण्ड से सैकड़ों गरीब कम कपड़ों की वजह से मर जाते है। जो कि किसी भी सभ्य समाज के लिए दुःख की बात है। किसी भी समाज का आधार इस बात पर निर्भर करता है, कि कैसे उस समाज के सक्षम लोग कमजोर तबके के लोगो का ध्यान रखते है। लेटस हेल्प इंडिया संस्था पिछले कई वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो के लिए वस्त्र वितरण के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

लेटस हेल्प इंडिया संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई गाँवो के गरीब लोगो में गर्म कपडे बांटे गए। इस कार्यक्रम का संचालन लेटस हेल्प इंडिया संस्था के कार्यकर्ताओ के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्या रूप से कृष्ण मिश्र, सर्वेश मिश्र, दुर्गेश और अरविन्द उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *