लूट के मामले में वांछित दो लुटेरों को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार, असलहा व नगदी बरामद

[object Promise]
गोरखपुर। बेलीपार थाना में लूट के सम्बंध में धारा 392, 504 व 394 भादवि के तहत दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील कुमार गुप्ता के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विपुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के निर्देश पर बेलीपार थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने हमराहियों उपनिरीक्षक रवि सेन यादव, का० विनय यादव, का०अरविन्द प्रसाद के साथ मिलकर मुखबिर की सुचना पर बगहाबीर बाबा मंदिर के समीप चेकिंग अभियान चलाकर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार लुटेरों में जयगोपाल उर्फ पिंटू यादव उर्फ व्यापारी पुत्र रामाज्ञा यादव निवासी दाहा खुर्द थाना बेलीपार व सत्यम चौरसिया पुत्र महेश चौरसिया निवासी मलांव थाना बेलीपार जिला गोरखपुर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर व कुछ नगदी बरामद किया।

 

इस बावत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद नगदी पुलिस ने मौके पर ही सील कर दिया। वही बरामद असलहे को स्थानीय थाना पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही पकड़े गए आरोपियों को भादवि की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *