लूट के मामले में दबिश देने गई पुलिस से परिजन भिडे़, महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा 

[object Promise]
बागपत। तीन-चार बदमाशों ने दोघट-पुसार मार्ग पर तीन दिन पहले एक व्यक्ति से हजारों रुपये लूट लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को एसआई आनंद प्रकाश, सुशील, रामबीर पुलिस के साथ दोघट में युवक के घर पर दबिश देने गई तो परिजन पुलिस से भिड़ गए।
बाद में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस का विरोध किया और हाथापाई की। पुलिस युवक को किसी तरह हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद युवक के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का विरोध और हंगामा शुरू कर दिया और लोगों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया।
पुलिस की गाड़ियों के पीछे-पीछे युवक के परिवार के लोग थाने में पहुंच गए। यहां पुलिसकर्मी परिजनों और युवक के परिवार की महिलाओं के सामने बेबस नजर आए। महिलाएं बेबाक तरीके से हवालात में खड़े युवक से बातें करती रहीं। लेकिन पुलिसकर्मी बेबस दिखे।  इसके बाद महिलाओं ने थाने में आधे घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान एक महिला दरोगा से भिड़ गई।
महिला ने वीडियो बना रहे दरोगा के सामने पहले अपने कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इसके बाद दारोगा का गिरेबान तक पकड़ लिया और हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिला को किसी तरह काबू किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर युवक के परिजनों को थाने से खदेड़ा।
पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारीं और हंगामा कर रहे लोगों को थाने से खदेड़ा। थाने में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। एसओ रमेश सिंह सिधू ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस दबिश देने गई थी। परिजनों ने विरोध किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *