लुटेरी दुल्हन पूरे परिवार को बेहोश कर नगदी आभूषण लेकर हुई चंपत

[object Promise]

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में 15 फरवरी को हुई शादी के बाद एक परिवार में दुल्हन के आने की खुशी चंद दिन भी नहीं मन पाई। उससे पहले ही लुटेरी दुल्हन पूरे परिवार को बेहोश कर नगदी आभूषण लेकर फरार हो गई। परिवार के बेहोश सदस्यों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फिलहाल उन्हें नहीं पता कि लुटेरी दुल्हन घर से और क्या कीमती सामान लेकर गई है। थाना शिकोहाबाद के आरोंज निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्री कृष्ण यादव की शादी 15 फरवरी को शिकोहाबाद के लंबरदार मैरिज होम से हुई थी। पूरी खुशी के साथ दुल्हन को गांव ले जाया गया और शादी की रस्में पूरी होने के बाद रिश्तेदार विदा कर दिए गए। घर पर धर्मेंद्र के अलावा उसके पिता श्री कृष्ण यादव, मां मुन्नी देवी यादव, भाई अरविंद यादव, बहन नीतू यादव, भांजी रागिनी रह गए थे।

दुल्हन सुनीता के माता पिता की मौत के बाद मौसा मौसी ने उसे पाला था, यह बात धर्मेंद्र के परिजनों को बिचैलिया ने बताई थी। दुल्हन के मौसा मौसी एटा के किराए के मकान में रहते थे। बिचैलिया के कहने पर शादी संपन्न होने के बाद परिवार खुश था। सोमवार को दुल्हन के मौसा मौसी ससुराल में आए थे। अपने साथ वह नशीली दवा मिलाकर मिठाई लाए थे। पूरे परिवार ने हंसी खुशी से स्वागत सत्कार किया और रात को खाना खाने के बाद सभी ने मिठाई खाई।

दुल्हन ने खुद अपने हाथों से सबको मिठाई दी थी। इसके बाद परिवार के किसी सदस्य को होश नहीं रहा। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने परिवार से कोई आवाज नहीं आने पर देखा तो सभी बेहोश पड़े हुए थे। सभी सदस्यों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अजय सिंह चैहान ने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्य बेहोशी के बाद अस्पताल आए हैं। आभूषण और 20000 की नकदी के अलावा क्या कीमती सामान किया है अभी नहीं पता है। श्री कृष्ण का कहना है कि बेटे की शादी के लिए उसने अपनी बेटी नीतू की ससुराल से आए गहनों को चढ़ा दिया था। पुलिस ने बिचैलिया को भी बुला लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *