लापरवाही से गलियां बनी तालाब, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

[object Promise]

फतेहपुर।  केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर जहाँ एक ओर लोगो को स्वच्छ्ता के लिये जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अभियान की हकीकत परखने के लिये जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह द्वारा समय समय पर जनपद का भृमण कर साफ सफाई का जायजा लेने और सुधार के लिये लगातार मातहतों को निर्देशित किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों के ऊपर सीएम से लेकर डीएम तक के आदेशों का कोई असर होते नही दिख रहा।

जिसका उदाहरण शहर के पीरनपुर वार्ड के जोशियाना मोहल्ले के बाल्मीकि बस्ती में देखने को मिला जहाँ नाला चोक होने के कारण भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे कारण लोगो को अपने घरों तक पहुंचने के लिये नाले के गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। शहर के बीचों बीच बसी इस अत्यन्त गरीब बाल्मीकि आबादी की सुधि लेने की नगर पालिका परिषद जरूरत नही समझती। शायद इसी कारण मोहल्ले के लोगो द्वारा जलभराव की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी। मोहल्ले के पूर्व सभासद धीरज बाल्मीकि ने बताया कि नाले की सिल्ट साफ न होने के कारण जलभराव हो रहा है जिसकी शिकायत उनके द्वारा नगर पालिका एवं तहसील दिवस में दर्ज कराई जा चुकी है। परन्तु नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई नही कराई गयी।

वहीं मोहल्ले वासियों ने बताया कि नाले के गंदे पानी के भराव के कारण उनका अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। पानी और कीचड़ के कारण अक्सर बच्चे गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। दूषित पानी की बदबू और सड़ान्ध से लोगों का जीना हराम हो चूका है जलभराव के कारण मच्छरों का भीषण प्रकोप बढ़ने एवं संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। नगर पालिका प्रशासन के समय पर सुधि न लेने से मोहल्ले स्थिति बद से बदतर हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *