लापता बच्ची को कुछ घण्टो में ही कोतवाली नगर पुलिस ने किया बरामद।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर फ्लैश-आज सुबह परिवार संग दीवानी परिसर आई बच्ची अचानक हुई थी लापता,खोजबीन करने के बाद बच्ची न मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस से लगाई थी मदद की गोहार, मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के दीवानी न्यायलय परिसर से जुड़ा है,धर्मवीर पांडेय अपने पत्नी व बिटिया संग मुकदमे की पैरवी के लिए आखण्डनगर से जिला सत्र न्यायालय सुल्तानपुर पहुँचे थे।

मुकदमे की पैरवी के लिए अपने द्वारा नियुक्त अधिवक्ता के पास बच्ची व पत्नी को छोड़ मिलने गए,कुछ समय बीतने को था कि पत्नी ने बच्ची गायब होने की सूचना दी,बच्ची के गायब होंने की सूचना से मानो खलबली सी मची,खोजबीन के बावजूद बच्ची न मिलने पर धर्मवीर ने नगर कोतवाली पुलिस से लगाई फरियाद, संवेदनशील मामले में नगर कोतवाल मधुकांत मिश्रा ने बिना देरी टीम गठित कर बच्ची की तलाश करवाई शुरू टीम की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर सीताराम यादव के कुशल नेतृत्व में मासूम की हुई बरामदगी,नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट इलाके से लाकर बच्ची अंजू पाण्डेय(9) पुत्री धर्मवीर निवासी तेंदुआकाजी आखण्डनगर को दरोगा सीताराम यादव ने कोतवाली नगर में परिजनों किया सुपुर्द, घण्टो मासूम बच्ची से दूर रहे माता पिता अपने बच्ची को पाकर हुए प्रफुल्लित,नगर कोतवाल मधुकांत मिश्रा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सीताराम यादव,व होमगार्ड राजेश कुमार का आभार बेटी से बिछड़े पिता ने किया व्यक्त,परिवार से घण्टो दूर रही बच्ची मिलने के खुशी का नही रहा ठिकाना,कोतवाली नगर पुलिस ने मित्र पुलिस की कहावत को किया चरितार्थ,लोगो मे चर्चाओं का बाजार गर्म,बच्ची खोने के कुछ ही घण्टो के अंदर दरोगा सीताराम यादव के सुझभुझ से बच्ची हुई बरामद नगर के हर चौराहे पर चेकिंग व इलाके में गश्त पुलिस ने कर दी थी शुरू,दरोगा सीताराम यादव की मुस्तैदी व मामले में गंभीरता लाई रंग, मासूम बच्ची हुई अपने माँ बाप संग।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *