लखनऊ शहर के 4000 भिखारियों को रोजगार देने की अनोखी पहल !

लखनऊ शहर के 4000 भिखारियों को रोजगार देने की अनोखी पहल !

लखनऊ । एक अनुमान के मुताबिक, इस समय शहर में करीब 4000 भिखारी हैं। एक अनोखे कदम के रूप में लखनऊ नगर निगम शहर में भीख मांगने वालों को रोजगार देने की योजना बना रहा है। इसके लिए नगर निगम के सभी वार्डों में सर्वे किया जा रहा है। शहर में बहुत से भीख मांगने वाले वित्‍तीय मजबूरियों और आर्थिक तंगी की वजह से भीख मांगने पर मजबूर हुए हैं। ऐसे में नगर निगम की इस योजना के शुरू होने के बाद बहुत से भिखारी खुद नगर निगम से संपर्क कर रहे हैं।

इन भीख मांगने वालों से नगर निगम के कुछ काम करवाने की योजना है, जैसे डोर टु डोर कलेक्‍शन। इन लोगों को उनकी योग्‍यता, क्षमता के मुताबिक काम दिया जाएगा।’ इस विषय में नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, ‘ अब हर बुधवार को नगर निगम के सभी वार्ड में सर्वे होगा। हमारी यह योजना भीख मांगने वालों को मुख्‍यधारा में जोड़ने के मकसद से चलाई जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में भिखारियों के पुनर्वास के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने इनके सर्वे की योजना बनाई है। इस बीच शनिवार को करीब दस भिखारियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नौकरी मांगी। बताया जा रहा है कि सर्वे के बाद कार्यदायी संस्था के जरिए इन्हें काम दिया जाएगा और इसके बदले इन्हें 8 से 10 हजार प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा नगर निगम इनके रहने का भी इंतजाम करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *