”जो कल थे वो आज नहीं हैं जो आज हैं वो कल नहीं होंगे. होने न होने का क्रम इसी तरह चलता रहेगा. हम हैं हम रहेंगे, ये भ्रम भी सदा पलता रहेगा.” – अटल बिहारी वाजपेयी
लखनऊ, 17 अगस्त 2018, कवि,भारतरत्न, दूरदर्शी ,भारत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वे एक विशेष व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। लखनऊ से अटल जी का गहरा लगाव रहा है । ऐसे महान विभूति को हमेशा याद किया जाएगा। लखनऊ के कुछ युवा चित्रकार अपने ढंग से श्रद्धांजलि दिया।
तूलिका, रंगों, रेखाओं द्वारा श्री अटल जी के व्यक्तिचित्र (पोर्ट्रेट) बनाकर तथा उनकी कविताओं को अपने चित्रों में लिखकर, मोमबत्ती जलाकर दिनांक 17 अगस्त 2018 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर सायं 5:30 बजे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा मे चित्रकार भूपेंद्र अस्थाना, अश्वनी कुमार प्रजापति,अमित राजन, दिनेश सोनकर के साथ कुछ छात्र राज, जपजीव कोहली,चंदन मौर्या , गौरव श्रीवास्तव, सात्विक रस्तोगी , तारनी गुप्ता,मधु गौतम, अर्णव मोहन आदि चित्रों का निर्माण किया।
Leave a Reply