लखनऊ में मुकदमा अलीगढ़ के भाजपा नेता रघुराज सिंह को जान से मारने की धमकी पर

[object Promise]

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मुकदमा मंगलवार देर रात लखनऊ हजरतगंज थाने में दर्ज हो गया। आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ने विदेशी नंबर से फोन कर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी है।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पीडि़त ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी थी। पत्र में लिखा था कि 12 जनवरी को अलीगढ़ में उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में रैली के दौरान अपने भाषण में उन्होंने सीएए का समर्थन किया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ने विदेश के नंबर से उनके मोबाइल फोन पर मंगलवार को तीन बार फोन किया। फोन करने वाले उन्हें एक सप्ताह के भीतर बम से उड़ाकर मारने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

मांगी सुरक्षा

यही नहीं समिति के अध्यक्ष ने पत्र में सुरक्षा दिलाने की बात भी लिखी। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज अभय कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली, उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

क्या कहा था रघुराज ने

अलीगढ़  में भाजपा नेता रघुराज सिंह ने रविवार को यहां सीएए के समर्थ में हुई जनसभा में कहा था कि कुछ लोग हमारे टैक्स के  पैसे से सुविधाएं लेते हैैं। वह फिर हमारे नेताओं को गाली देते हैैं। पीएम व सीएम की कब्र खोदने की बात कहने वालों को हम जिंदा दफना देंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *