लखनऊ । फिल्म ‘बजरंगी भाईजान की कहानी तो आपको याद ही होगी। वैसी ही कहानी एक बार फिर राजधानी के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में लिखी गई। फिल्म में एक मूकबधिर किशोरी को पाकिस्तान पहुंचाने की कहानी थी, यहां दो किशोरियों के साथ दो पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल का मामला रहा। सलमान खान का किरदार स्वयं बालगृह ने निभाया।
करीब एक साल पहले बांग्लादेश की रहने वाली 14 वर्षीय सलीमा अपनी मौसी के साथ दिल्ली जा रही थी। अमरोहा स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरी, तभी ट्रेन छूट गई। जीआरपी ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। सलीमा न तो अपने बारे में और न ही घरवालों के बारे में ही कुछ बता पा रही थी। वहां के उसे राजधानी के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में लाया गया। सलीमा की भाषा भी समझ से परे थी।
यादवी सियासत के तीनों मुखर चेहरे सियासी हाशिये पर
महीनों काउंसिलिंग के बाद उसकी भाषा का पता चला कि वह बांग्लादेश की है। बालगृह की अधीक्षिका रीता टम्टा ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से संपर्क किया। वहां की भाषा में उसकी बात कराई गई। सलीमा के बताए गए पते पर पुलिस ने उसके परिवारीजन को सूचना दी और उसके भाई मुहम्मद शाकिर गुरुवार को राजधानी आए। बहन के मिलने की आस खो चुके शाकिर ने बहन को देखा तो आंखें भर आईं। वह उसे अपने वतन वापस ले गया।
दोनों विदेशी किशोरियों को उनके परिवारीजन के सिपुर्द करने में शिक्षिका प्रेरणा व काउंसलर भारती संग बालगृह कर्मचारियों की भी अहम भूमिका रही। दोनों लड़कियों को उनके परिवारीजनों से मिलाकर काफी सुकून मिला।
यूपी में अप्रैल से हाईस्कूल में लागू होगा एनसीईआरटी पैटर्न : डॉ. दिनेश शर्मा
Leave a Reply