लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा

[object Promise]

रिपोर्ट देवक़ीनन्द कटियार

बांगरमऊ उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गंगा नदी पुल के समीप सवारियों से भरी टूरिस्ट बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी। बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे टूरिस्ट बस धू-धू कर पूरी तरीके से जल गयी। आग लगने के बाद चालक व परिचालक समेत छह दर्जन सवारियों ने बस से कूद कर किसी तरह जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि बस के टायर धमाको के साथ बारी-बारी फटने लगे। तेज धमाके की आवाज से यात्रियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी बताया जाता है कि करीब पांच बजे चली लेकिन आगरा पहुंचते ही गाड़ी का इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी जिसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह से इंजन सही करा कर आगे का सफर तय करना शुरू किया तभी बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के पुल के पास पहुंची ही थी की बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी आज इतनी भीषण थी कि बस के टायर भी बारी बारी से बमों की तरह दगते रहे वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके ।

बस में करीब 75 सवारियां थी जो गोंडा जिला के गांव के आसपास की थी यह यात्री लोग अपनी जान बचाने के लिए जैसे तैसे खिड़की से कूद कर अपनी जान बचायी चालक और परिचालक घटनास्थल से भाग गए सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमरीश भदौरिया और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर हंड्रेड डायल पुलिस की भी कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची तब तक टूरिस्ट बस पूरी तरह से आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी इसमें सवार यात्री बाल बाल बचे हो सकता था बड़ा हादसा पुलिस के मुताबिक कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *