महाराजगंज । लक्ष्मीपुर के ब्लाक सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय स्वच्छता जनजागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सभी को मिलकर स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता क्रांति लाना होगा। तभी हर गांव हर गली स्वच्छ हो सकते हैं।
स्वच्छता जनजागरुकता कार्यशाला में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिये हर गांव व शहर को स्वच्छ रखना होगा। जिसके लिये स्थानीय स्तर पर जनजरुकता की बेहद आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप बोलते हुये नौतनवा के चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि स्वच्छता से ही हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचाया जा सकता है। जहां स्वच्छता नहीं है वहां बड़ी से बड़ी बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत से आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिल सकता है। यदि व्यक्ति जागरूक है तो आस-पड़ोस में अपनी साफ सफाई कर सकता है तथा आने वाला भविष्य स्वस्थ जीवन हो सकता है।
डॉ आशीष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से छोड़ दी है। कार्यक्रम पंडित सर्फराज शिक्षा प्रसार सेवा संस्थान कोट कम्हरिया लक्ष्मीपुर व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील नौतनवा उपाध्यक्ष हरिकेश चन्द्र पाठक के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ आशीष सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता नहीं है वह व्यक्ति पशु के समान है बड़ी बीमारियां दिन प्रतिदिन जन्म लेती है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित सर्फराज शिक्षा प्रसार सेवा संस्थान कोट कम्हरिया लक्ष्मीपुर रहा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा मदन, बीडीओ गिरजा पांडेय, बंटी पांडेय, जितेंद्र राव, वीरेंद्र राव, नागेंद्र मल्ल, अवध किशोर, डॉ आशीष सिंह, नागेंद्र शुक्ल, मनोज कनौजिया, गणेश गुप्त, याशीन, गुड्डू ठाकुर, दिनेश राय, कौशलेंद्र कुशवाहा, धमेंद्र त्रिपाठी, करुणानिधि मिश्रा, अखिलेश कुमार, नन्दलाल, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply