तहसील अमरिया के बहुत से गांव में पक्के रोडों पे कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है ।अभी तो बरसात हुई है पर यहां पर पहले से ही कहीं कीचड़ तो कहीं धूल ही धूल है ।जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है ।आखिर कब मिलेगी लोगों को धूल औऱ कीचड़ से मुक्ति ।
अमरिया क्षेत्र के गांव भौनी में एनएच74 हाइवे से निकलने बाले मार्ग पर काफी गड्ढे है जिसमे पानी भरा रहता है । ये रोड गायबोझ भौना करगैना अडौली आदि गांव को जाता है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।गायबोझ को जाने बाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है जिसपर बरसात के बाद लोगों का घर से निकलना बंद हो जाता है ।
बरसात होने से पहले रोड पर धूल ही धूल रहती है गांव बालों का घरों से निकलना ही जान जोखिम में डालना होता है ।स्कूल जाने बाले बच्चों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।कीचड़ के कारण काफी लोग चोटिल भी हो चुके हैं कोई अपनी साइकिल व कोई बाइक से गिर कर जख्मी हुए ।अधिकतर लोग गांव से बाहर निकलते ही नही हैं ।सरकार के आदेशों का पालन नही हो रहा है ।क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है
Leave a Reply