[object Promise]
कामेश्वर पाण्डेय के साथ मन्नान अहमद की
रिपोर्ट
रिपोर्ट
लखनऊ । आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल पर उ0प्र0 रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के लोगो ने सफाई कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी होने के साथ-साथ साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखते थे।
आज हम अपने आस पास साफ़ सफाई रखकर उनके सपनो को पूरा करने का काम कर सकते है। इस अवसर पर रविकांत शर्मा, रोहित अवस्थी,विजय कश्यप,शीतल प्रसाद,पुनीत कुमार,रविंद्र,यदुवंसी पांडेय,परितोष पांडेय,अतुल वाजपेयी,जितेंद्र कुमार,इंद्रेश प्रताप सिंह,जगजीत,पिसी तिवारी आदि यूनियन के लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply