रोडवेज बस के परिचालक ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

[object Promise]

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से चलती कार में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी एसपी ने गुरुवार को दी। मुजफ्फरनगर निवासी एक छात्रा को अगवा कर रोडवेज परिचालक व उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

कार से छात्रा को घंटेभर घुमाते रहे और मंडावर चैराहे पर फेंककर फरार हो गए। बुधवार शाम एक छात्रा बदहवास हालत में मंडावर चैराहे पर मिली। राहगीरों से पूछताछ के बाद पता चला कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस छात्रा को थाने ले गई। छात्रा मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि वह बीए में पढ़ती है और कोटद्वार में कोचिंग करती है। उसने सिपाही की भर्ती के लिए भी आवेदन कर रखा है। वह रोजाना रोडवेज बस से कोटद्वार जाती थी।

इस दौरान उसकी जान-पहचान कोटद्वार डिपो की बस के परिचालक से हो गई। छात्रा का आरोप है कि बुधवार को परिचालक ने उसे नौकरी लगवाने के बहाने बिजनौर बुलाया। दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस स्टैंड से एक कार में बैठा लिया। कार में परिचालक के अलावा दो युवक भी बैठ गए।

आरोप है कि कार में चाकू दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। कार को मुरादाबाद हाईवे पर एक फार्म हाउस के सामने सड़क से चार किमी अंदर ईख के खेत में ले गए और तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कार में बिठाकर यहां वहां घूमते रहे। करीब पांच बजे मंडावर चैराहे पर चलती कार से फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व कार्यवाहक थाना प्रभारी ने जांच की। घटनास्थल हल्दौर थाना क्षेत्र का निकला। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा को लेकर देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर छात्रा की घड़ी व मोबाइल की बैट्री मिली। पुलिस ने दोनों सामान कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी महेश कुमार ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *