रोटी,कपड़ा,मकान,शिक्षा व रोजगार के मुद्दों को लेकर उतरेगी भारतीय सर्वोदय पार्टी: राज परीक्षित सिंह

[object Promise]

सभी राजनीतिक दलों ने लोगों को राम मंदिर के नाम पर ठगा है जिसका जवाब इस बार चुनाव में अयोध्या की जनता देने वाली है यह कथन थे राज परीक्षित सिंह के जो कि भारतीय सर्वोदय पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी अयोध्या के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में है आज श्री सिंह ने अयोध्या सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में प्रेस के दौरान बताया कि राम मंदिर के नाम पर केवल जनता को ठगा गया है जिसका जवाब इस बार जनता चुनाव में देगी।

रोटी ,कपड़ा, मकान ,शिक्षा ,रोजगार ,अस्पताल, सड़क, छुट्टा पशुओं आदि मुद्दे के साथ ही भारतीय सर्वोदय पार्टी द्वारा लोकसभा  चुनाव की शुरुआत किए जाने वाले राम मंदिर आंदोलन “राम व्रत” में भी भारतीय सर्वोदय पार्टी के साथ है ।और कहा “राम व्रत” बहुत तेजी से बढ़ता हुआ आंदोलन होगा और इसी आंदोलन से राम मंदिर का निर्माण भी शुरू होगा आपको बस इतना करना है कि एक प्रण लेना है जब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू ना हो जाए तब तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आप एक समय अपने भोजन को त्याग दें यह कथन थे राम परीक्षित सिंह लोकसभा प्रत्याशी अयोध्या के। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महंत रामचंद्र दास त्यागी, उत्तम दास त्यागी ,प्रतीक मिश्रा, सुधीर दुबे, सत्येंद्र दास ,सुमित सिंह शेरा, इंद्रेश ,वीरेंद्र आदि लोग शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *