रॉक मस्ती बिखेरने राजधानी पहुंचे फरहान अख्तर

[object Promise]

लखनऊ। राजधानी में म्यूजिक की मस्ती बिखेरने के लिए मशहूर अभिनेता, निर्माता निर्देशक और रॉक गायक फरहान अख्तर रविवार को राजधानी के मेहमान बने। आरडीएसओ स्टेडियम में रात को फरहान लाइव में धूम मचाने से पहले उन्होंने जी भर कर मीडिया से बातचीत की। लखनऊ को अपना पसंदीदा शहर बतातें हुए फरहान ने कहा कि मुझे लखनऊ आना यहां गाना और खाना बहुत अच्छा लगता है। रॉक सीजन-4 शुरू करने की बात करते हुए कहा कि सुपरहिट नाइट्स की इस नई श्रृंखला में म्यूजिक का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलेगा और मनोरंजन, डायनैमिज्म तथा भव्यता लोगों को दिल जीत लेगी।

[object Promise]
Farhan Akhtar

नए सीजन में कुशल म्यूजीशियंस के साथ साथ लोकल कलाकार भी होंगे हम दिलकश बैंड के साथ गानें और जीवन के यादगार पल भी शेयर करेंगे। रॉक आन, दिल चाहता है, सेनोरिटा, अतरंगी यारी और जिंदा आदि मशहूर गानें प्रस्तुत करने की बतातें हुए फरहान ने कहा कि मेरे साथ बॉलीवुड के और भी मशहूर गायक मंच सांझा करेंगे।

जोफ्रा आर्चर की हैरान करने वाली फील्डिंग, बाउंड्री से थ्रो कर किया रन आउट

मैगनेटिक एनर्जी, पैर थिरकाने वाले गानों और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ अपने प्रशंसकों को झुमाने का मैं वायदा करता हूं। एक साथ अभिनय, गायन, निर्माण और निर्देशन करने के सवाल का जवाब देते हुए फरहान अख्तर ने कहा कि मुश्किल जरूर होता है पर साथियों के साथ और सब्जेक्ट के कारण यह आसान बन जाता है।

फिल्मफेयर अवार्ड्स बिकाऊ हैं? वो पांच कंट्रोवर्सीज जिन्होंने शक पैदा कर दिया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *