लखनऊ। 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए। इन परिणामों में उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला नाम सामने आया ह। ये नाम है अतुल राय का। अतुल राय बसपा के टिकट पर यूपी की घोसी लोकसभा सीट के नए सांसद बन गए हैं। अभी सीट का परिणाम आ गया है, वो भाजपा के उम्मीदवार हरिनारायण से लगभग 1 लाख वोटों से जीत गए हैं।
ये नाम इसलिए हैरान करने वाला है, क्योंकि अतुल कुमार सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक भी दिन चुनाव प्रचार नहीं किया। कारण ये है कि उन पर दुष्कर्म का आरोप है और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। बनारस के यूपी कॉलेज की एक पूर्व छात्रा ने अतुल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। चुनाव के समय ही अतुल राय पर बलात्कार समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण फरार चल रहे हैं। ऐसे में पूरा लोकसभा का चुनाव नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी की अनुपस्थिति में लड़ा गया। अपनी जमानत के लिए अतुल सिंह उच्च न्यायालय तक गए थे।

लेकिन जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इस कारण से वो चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। अतुल सिंह की अनुपस्थिति में बसपा और सपा के दिग्गजों ने कमान संभाली और उनका प्रचार किया। खुद मायावती अतुल सिंह के समर्थन में आ गईं थी और कहा था कि ये सब भाजपा की साजिश है।
लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कई दफा अतुल सिंह के घर छापेमारी की थी। लेकिन हर बार पुलिस खाली हाथ लौटी. लोकसभा क्षेत्र में इस बात की भी अफवाह थी कि अतुल सिंह विदेश भाग चुके हैं। किन्तु अतुल के समर्थक पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाकर वोट मांगते रहे. उनकी अपील काम आ गई और गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 573829 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हरिनारायण राजभर को 451261 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे।
मतगणना स्थल पर आने जाने वालों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। जिलानिर्वाचनजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर लगातार चक्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। सकुशल मतगणना संपन्न होने पर डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अब अतुल सिंह ने जीत हासिल कर ली है।

Leave a Reply