आज सुबह करीब 8 बजे संयुक्त निदेषक स्वास्थ्य, नोडल अधिकारी डा0 जे0एन0मिश्रा जब ई-रिक्षा से जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुचे तो थोड़ी देर तक तो कोई उनको पहचान ही नही पाया कि वे स्वास्थ्य विभाग के बड़े
अधिकारी है। जब इसकी भनक चिकित्सालय के आला अधिकारियों को लगी तो वेतुरन्त उनके साथ निरीक्षण करने में उनके साथ हो गए। सर्व प्रथम श्रीमिश्रा महिला चिकित्सालय पहुचे जहां वार्ड में भर्ती महिलाओं से चिकित्सीय सेवा के बारे में पूछ-ताछ की। जहां मरीजो ने सब कुछ ठीक बताया। वहीं महिला अल्ट्रासाउण्ड विभाग,महिला इमरजेंसी का निरीक्षण किया जहां सबकुछ ठीक मिला। तत्पष्चात वे पुरूश चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुचे।
जहां ओपीडी का निरीक्षण किया जहां पर उन्होने चिकित्सको को बुजुर्गमरीजों को प्राथमिकता से देखने का निर्देष दिया। पुरूश चिकित्सालय केनिरीक्षण के दौरान फिजीषियन की कमी महसूस करते हुए उन्होने इसके बारेआवष्यक कदम उठा जाने की बात कही। इसके बाद एक्स-रे रूम पहुचे जहां परउन्होने एक्स-रे कराने पहुचे मरीजो से वार्ता की। जहां मरीजो ने बताया किउन्हे जिला चिकित्सालय में अब एक्स-कराने में कोई असुविधा नही होती है।
इसके साथ जेडी सीटी स्कैन,पैथोलाजी का निरीक्षण करने के उपरान्तचिकित्सालय में मरीजो को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई काजायजा लेने के लिए रसोई घर पहुंचे और मौजूद रसोइये से कहा कि जो भोजन आज
मरीजो को दिया है उसी मे से मुझे दो। रसोइए ने चिकित्सालय में बने भोजनको जेडी के सामने परोसा,भोजन का स्वाद चखने के बाद जेडी संतुश्ट दिखे।निरीक्षण के अन्त में उन्होने कहां कि मुझे खुषी है कि मै इस जनपद का
नोडल अधिकारी नियुक्त हुआ। यह चिकित्सालय काफी साफ-सुथरा व सुविधाओ वअनुभवी चिकित्सको से परिपूर्ण है। इस दौरान सीएमएस डा0 छोटे लाल, प्रभारी सीएमएस महिला डा. ए.के. सिन्हा,डा0 ए0के0 वर्मा आदि मौजूद रहें।
अचानक हर्बल गार्डेन पर टिक गयी जेडी की निगाहें
रिक्शा से उतरने के बाद जिला चिकित्सालय परिसर में
बने हर्बल गार्डेन को देख अचानक संयुक्त निदेषक स्वास्थ्य जे0एन0 मिश्रा
की निगाहे टीक गयी और उन्होने गार्डेन में जाकर वहां लगे हुए पौधो के
बारे में जानकारी हासिल की। उन्होने मौजूद माली से गार्डेन का रख रखाव
ठीक ढंग से रखने का निर्देष दिया।
Leave a Reply