राहुल गांधी ने अमेठी में भेजा सेनिटाइजर,मास्क,व साबुन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की प्रेरणा से गेंहू/चावल के बाद आज अमेठी में 12 हजार सैनिटाइजर, 20हजार मास्क,व 10हजार साबुन, का वितरण आज से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने शुभारंभ कर दिया इसमें सर्वप्रथम कॅरोना से लड़ने वाले हमारे योद्धा जैसे कि बैंक के कर्मचारी/ अधिकारी, पुलिस, पत्रकार बन्धु,पंचायत प्रतिनिधियों,कोटेदारों एवं अन्य जो इस आपातकाल महामारी के समय में आम जनता की सेवा में लगे हैं उन तक कॅरोना बचाव को लेकर साबुन,मास्क सैनिटाइजर पहुँचाया जा रहा है साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा त्वरित राहत सामग्री सभी पांचों विधानसभाओं में बांटा जा रहा है।
अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने जिले के सभी सम्मानित अमेठी संसदीय क्षेत्र वासियों से अपील की है, कि जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी द्वारा चलाये जा रहे कॅरोना महामारी बचाव में दलगत भावना से ऊपर उठकर महाअभियान में आप सभी सम्मानित बन्धु अपना अमूल्य सहयोग व सुझाव देकर महायज्ञ में साक्षी बनें। इस मौके पर बृजेश तिवारी,अभिषेक सिंह पंकज,रउफ गूजर उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *