[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।राहुल गांधी कल अमेठी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे जानकारी के मुताबिक।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर 22 अप्रैल 2019 दिन सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रहे हैं राहुल गांधी चौबीसी जिला बाराबंकी में सड़क मार्ग द्वारा सुरेश कोल्ड स्टोरेज तिलोई में 11:00 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद में मोहनगंज जायस होते हुए विधानसभा सलोन के परशदेपुर में दोपहर 12:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे यहां से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी विधानसभा के भादर ब्लाक अंतर्गत घोराहा ग्रामीण स्टेडियम दोपहर 2:00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे अमेठी में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे
Leave a Reply