[object Promise]
पीलीभीत बाघ के हमले में ग्राम प्रधान के माता पिता बाइक से गिरकर घायल l गजरौला थाना क्षेत्र के सिरसा सरदाह के ग्राम प्रधान सोनू सिंह के पिता संतोष सिंह और माता परमजीत कौर बैंक ऑफ बड़ौदा कंजाहरैया से अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। माला रेंज के रिछौला रोड पर गोयल कालौनी पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया।
बाघ के हमले से बाइक गिर गई। और दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरो के शोर शराबा से बाघ जंगल की तरफ भाग गया।घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया । सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । पीलीभीत में शेरों का हमला कोई नई बात नही आये दिन लोगों पर हमले होते रहते हैं l
Leave a Reply