रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दादरा के 16 वर्षीय मो तनवीर का हुआ है।मो तनवीर कक्षा 10 का छात्र है। अब वह 24 अगस्त से होने वाले मध्यप्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय स्तर कबड्डी खेल में प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेगा।
मुसाफिरखाना बीआरसी क्षेत्र के दादरा प्राथमिक विद्यालय थांभा के शिक्षक/कोच व तनवीर के पिता ने तनवीर को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया था। हर विधा सिखाई। इसी का नतीजा रहा कि राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल में तनवीर का चयन हो गया। तनवीर के चयन पर पिता कोच मो असगर काफी गदगद हैं। बताया कि 24 अगस्त से मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का कैंप लगेगा। इसमें वह अपने खेल का प्रदर्शन करेगा।
बताते चले कि,मो तनवीर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर वह प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगा।शिक्षक व पिता मोअसगर ने अपने बेटे मो तनवीर को अपने हाथों से मीठा खिलाकर उसे राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने के लिए भेजा।वही जिले से प्रदेश की तरफ ओर तनवीर के कबड्डी खेल में चयन होने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, लोग मो तनवीर को अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मो तनवीर के पिता मो असगर को भी लगातार दूसरी बार विश्व योग दिवस के दिन राज्य स्तर पर योगा में राज्यपाल की ओर से आवार्ड व मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।
Leave a Reply