रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को सीआरपीएफ परिसर त्रिशुंडी अमेठी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया ।रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र परेड में प्रातः परिसर के सभी अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक एकत्रित हुए ।परेड कमांडर श्री (गुफरान अहमद )सहायक कमांडेंट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि श्री दलजीत सिंह “लक्खा” डीआईजी ग्रुप केंद्र अमेठी को परेड की रिपोर्ट दी एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।इसके पश्चात परेड ने मंच से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट किया ।इस परेड में ग्रुप केंद्र 247 बटालियन एवं नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस की रिक्रूटो की टुकड़ियों ने भाग लिया ।इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए श्री दलजीत सिंह “लक्खा “ग्रुप केंद्र अमेठी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एक ऐसी ताकत है जो समाज में सभी वर्गों को एक दूसरे से जोड़ कर रखती है ।सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ उस समय वह 562 छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। जिन को एक साथ मिलाने का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को जाता है
।अगस्त 1947 तक हैदराबाद ,कश्मीर और जूनागढ़ को छोड़कर सभी रियासतें भारत संघ में सम्मिलित हो गई थी ।जब हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो सरदार वहां पुलिस कार्यवाही कर निजाम का आत्मसमर्पण करा दिया ।इसके पश्चात सभी तीनों रियासतें भी भारत संघ में सम्मिलित हो गई सरदार पटेल भारत संघ में सम्मिलित सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए श्री लक्खा ने कहा -कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, गांधी स्मारक निधि की स्थापना, कमला नेहरू अस्पताल की स्थापना रूपरेखा आदि कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे ।श्री दलजीत सिंह “लक्खा “ने कहा- कि हमारे “बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल “का गठन भी सरदार वल्लभ पटेल के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है श्री जीएस धर्मशत्तू, कमांडेंट ,आरटीसी अमेठी ने मुख्य अतिथि ,अधिकारीगण एवं दर्शक गण का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री दलजीत सिंह” लक्खा ” ने डीआईजी ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। समारोह में ग्रुप केंद्र अमेठी ,आरटीसी अमेठी एवं 247 बटालियन के समस्त अधिकारीगण जवानों के साथ साथ उनके परिवार/ स्थानीय लोग /भूतपूर्व कार्मिक एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्मिक एवं नव आरक्षी शामिल हुए
Leave a Reply