[object Promise]
रिपोर्टर अनुज कुमार गुप्ता
औरैया जनपद के दिबियापुर नगर के राशन डीलर अनिल राजपूत के खिलाफ आक्रोशित राशन कार्ड धारकों ने मोर्चा खोला राशन कार्ड धारकों ने सप्लाई इंस्पेक्टर के सामने ही राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाया। और बताया कि प्रति राशन कार्ड 5 किलो कम राशन एवं 5 रुपया प्रति कार्ड अतिरिक्त लेने की शिकायत पूर्व में जिले के अधिकारियों से की थी ।
जिस पर अधिकारी के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे मौके पर सैकड़ों कार्ड धारकों ने कम राशन देने की शिकायत की जिस पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज की और उन्होंने कहा कि मैं अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित करूगा जिसके बाद उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा कोटा डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
सप्लाई इंस्पेक्टर के सामने कार्ड धारकों ने कोटा डीलर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया उपभोक्ताओं ने सप्लाई इंस्पेक्टर से कहा कि कोटा डीलर कभी कभी कहता है कि जाओ मेरी शिकायत किसी अधिकारी से कर आओ हमारा कुछ नहीं होगा। राशन उपभोक्ताओं ने कोटा डीलर पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Leave a Reply