रालोद ने मनाया Jayant Chaudhary का जन्मदिन

[object Promise]
अयोध्या। किसानों नौजवानों को  नेतृत्व देने वाले राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चैधरी का 40 वां जन्मदिन राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहनिया चैराहा पर केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रालोद जिला अध्यक्ष चैधरी राम सिंह पटेल ने जयंत चैधरी को  उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि जयंत जी किसानों, मजलूम, नौजवानों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते आ रहे हैं उनके अंदर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी के बहुत से गुण समाहित हैं उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर किसानों नौजवानों के लिए कार्य कर रहे हैं। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने कहा कि देश का नौजवानों और किसान जयंत चैधरी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है ।
जन्मदिन समारोह में नेतराम वर्मा,राजकुमार शर्मा, रामलगन रावत ,विश्वनाथ पटेल,मोहम्मद हलीम,अरविंद कुमार, परवेश कुमार,राम प्रसाद, डॉक्टर साहब बक्श पटेल श्याम सिह पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *