राम मंदिर मामले पर भाजपा ने जो किया था वादा नहीं निभाया : हार्दिक पटेल

[object Promise]
अयोध्या। किसान क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुजरात के नेता हार्दिक पटेल ने अयोध्या में कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे पर जनता के साथ छल किया है राम मंदिर मामले पर भाजपा ने जो किया था वादा नहीं निभाया। जनता के साथ छल किया भाजपा ने। भाजपा दे जवाब। राम मंदिर बनाने का जो वादा किया था क्या सोचे समझे किया था । राजीव गांधी ने खुलवाया था राम मंदिर का ताला।
[object Promise]
बार बार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर भाजपा जनता को कर रही गुमराह।मंदिर के अलावा देश में रोजगार की जरूरत।किसानों की समस्याओं के निराकरण करने की जरूरत। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने की जरूरत । उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था और भाजपा राम का नाम लेकर राजनीति कर रही है। हार्दिक ने कहा कि क्या भाजपा ने राम मंदिर बनाने का वादा बिना सोचे समझे किया था।
[object Promise]

हार्दिक ने कहा कि देश में जवानों के पास रोजगार नहीं हैं। किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की जरूरत है मगर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर भी हार्दिक ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के नाम पर लोगों को दुखी कर रहे हैं। योगी ने हनुमान जी को दलित बताया तो कोई उन्हें चाइनीज बता रहा है। ये भगवान की जाति इसलिए बता रहे हैं कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

[object Promise]

हार्दिक बोले, पहले योगी जी कहा करते थे कि राहुल गांधी जहां प्रचार करने जाएंगे वहां कांग्रेस हारेगी पर अब लगता है कि जहां योगी प्रचार के लिए जाएंगे वहां भाजपा हारेगी। हार्दिक पटेल अयोध्या में तीन फरवरी को विशाल महापंचायत करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *