“श्री राम मंदिर के निर्माण में-अब शिव सैनिक हैं मैदान में”
इस नारे को लेकर फतेहपुर निवासी शिवसेना के लोगों ने अयोध्या की ओर प्रस्थान कर दिया है ताकि बहुमत के साथ मंदिर निर्माण का कार्य कराया जा सके और अब तक खुले में पड़े भगवान राम को एक स्थान उपलब्ध हो सके l
राम मंदिर निर्माण के लिए वर्षों से राम भक्तों को इंतजार करना पड़ा है और कई सरकारों ने राम मंदिर का लॉलीपॉप जनता को दे रखा है परंतु आज तक मंदिर का निर्माण तो क्या पूरी कार्यवाही भी नहीं करा पाई है l
कोई सरकार इस कार्यवाही को सक्रिय रूप देने के लिए और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करवाने के लिए पूरे भारत के शिवसैनिक और राम भक्तों ने अब मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरी करवाने का वीणा अपने हाथों में उठाया है जिसके चलते सभी भक्त अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और मंदिर निर्माण से संबंधित जो भी उचित कार्यवाही है उसके लिए अपना अपना योगदान दे रहे हैं
Leave a Reply