राम मंदिर का विरोध करने वाले उल्लू व उल्लू के पट्ठे : साध्वी प्राची

[object Promise]
हरदोई। हरदोई में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्राची ने राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की और विरोध करने वालों को उल्लू और उल्लू का पट्ठा तक कह डाला, राहुल को घेरते हुए बोलीं कि उनकी मां ईसाई और बाप मुस्लिम और राफेल का मतलब राहुल फेल, और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण इतना बड़ा घोटाला, कांग्रेस पहले घर के घोटाले की जांच कराए।

मालूम हो कि हरदोई में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची फायर ब्रांड नेता डॉक्टर साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव बाद में होना चाहिए और राम मंदिर पहले बनना चाहिए। अगर कोई अड़चन आती है तो चुनाव को टालकर राम मंदिर पहले बनाया जाना चाहिए। मोदी को इसके लिए सदन में प्रस्ताव लेकर आना चाहिए वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए बोली कि वह राफेल राफेल करते हैं उनके घर में घोटाला है मां इसाई और बाप मुस्लिम है और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण कितना बड़ा घोटाला है।

राफेल का मतलब राहुल फेल है सरकार जिस तरीके से एससी एसटी और तीन तलाक के मुद्दे पर रातोंरात बिल लेकर आई है उसी तरीके से मंदिर को भी लेकर सदन में बिल लाना चाहिए। इसको लेकर बहुत जल्दी संतों का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी से बात करेगा और साथ ही यह भी बोली कि जब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है तो फिर राम मंदिर बनाने में देरी क्यों है ? वही प्रवीण तोगड़िया के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि जो राम के लिए काम कर रहा है हम उसका समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक निशाचर पंछी होता है उल्लू ,उसे दिन का प्रकाश यानी सूर्य का प्रकाश दिखाई नहीं देता है इसलिए सूर्यवंशी राम का विरोध करने वाले लोग उल्लू है।

और उल्लू के पट्ठे हैं अपनी बयानों के लिए जाने जाने वाली साध्वी प्राची ने कई मुद्दों पर राम मंदिर और उसके खिलाफत करने लोगों की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा की हिंदुस्तान के हिंदू भाइयों ने करोड़ों की संख्या में राम मंदिर बनवाने के लिए वोट किया था उनके बोर्ड का सम्मान होना चाहिए और राम मंदिर अयोध्या में चुनाव से पहले ही बन जाना चाहिए।साध्वी प्राची ने कहा कुछ लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं क्योंकि राजनीति इस तरह की है राजनीत के वशीभूत होकर के नेताओं को राम का मंदिर दिखाई नहीं देता राम मंदिर भव्य बने उस पर कोई विचार अंतर मन से नहीं आ रहा फिर जब मैं कहती हूं तो कहते हैं साध्वी जी गाली देती है मैं किसी को गाली नहीं देती ।

मैं चाहती हूं कि प्रभु श्री राम का मंदिर जल्दी से जल्दी बने ,मैंने तो केवल इतनी ही बात कही थी कि कुछ पक्षी निशाचर होते हैं उन्हें दिन में दिखाई नहीं देता ।सूरज का इतना प्रकाश है सूर्य की रोशनी उनको दिखाई नहीं देती ,वह होते हैं उल्लू और जिनको सूर्यवंशी मेरे प्रभु राम की जन्मभूमि मेरे प्रभु राम के लिए प्रमाण मांगते हैं वह उल्लू के पट्ठे नहीं तो और क्या है। इसलिए राम मंदिर जल्दी से जल्दी बनना चाहिए जो विरोध कर रहे हैं उल्लू के पट्ठो की चिंता नहीं करनी चाहिए ।देश के अंदर राम मंदिर बने, जल्दी से जल्दी यह पूरे हिंदू समाज का राम भक्तों का यह प्रयास है फिर उन्होंने कहा कि हां राफेल डील राफेल डील पूरे देश के अंदर चिल्ला रहे हैं कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके केवल उन्हें एक ही मुद्दा मिला राफेल डील का मतलब समझते हैं राफेल राहुल फेल यहां पर राहुल फेल है इतना बड़ा घोटाला कांग्रेसमें चल रहा है अगर कांग्रेसियों में हिम्मत है तो जांच कराएं।

जरा कितना बड़ा घोटाला चल रहा है राहुल के पिता मुस्लिम राहुल की मां ईसाई और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण कितना बड़ा घोटाला है जरा इसकी भी जांच होनी चाहिए इसलिए राहुल पर राफेल का मतलब सीधा सीधा यही है 2019 के लिए राहुल फेल है। केंद्र में मोदी की सरकार है प्रदेश में योगी की सरकार है अगर अभी भी राम मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा राम मंदिर केंद्र सरकार को जल्दी से जल्दी सदन में प्रस्ताव लेकर के आना चाहिए और यह धार्मिक आस्थाओं का प्रश्न है कोर्ट का प्रश्न नहीं होना चाहिए कोर्ट में बहुत लंबित केस पड़े हैं और चल रहे हैं कोर्ट का मैं सम्मान करती हूं हमारे धार्मिक मामलों में कोर्ट फैसला दे राम भक्तों के धैर्य की परीक्षा बहुत हो चुकी है इसीलिए राम भक्त चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी जब सरकार अपनी है हिंदुओं ने एक मुश्त वोट दिया है करोड़ों करोड़ों हिंदुओं ने एकमुश्त वोट दिया है तलाक के मुद्दे के लिए या मुस्लिम महिलाओं को खुश करने के लिए हिंदुओं ने वोट नहीं दिया है अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अपनी धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए हिंदुओं ने वोट दिया है हम अपना अधिकार मांग रहे हैं वोट दिया है तो हमारा अधिकार है इसलिए जल्दी से जल्दी राम मंदिर बनना चाहिए रातों-रात एससीएसटी आ जाता है।

तलाक के मुद्दे पर फैसला हो जाता है तो राम मंदिर के मुद्दे पर भी योगी और मोदी जी को फैसला लेकर आना चाहिए और जो बार-बार आज संतो को अनशन करना पड़ रहा है या बार-बार कह रहा है कि अयोध्या के अंदर कूच करेंगे वह स्थिति पैदा ना होने दे सरकार जल्दी से जल्दी निर्णय लाए मंदिर तो वहां है लेकिन वहां राम मंदिर भव्य मंदिर बने उसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए अच्छी बात है हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *