उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : रामकोला चीनी मिल के आवंटित क्षेत्र में अभी भी ‘ दो लाख क्वीटल गन्ना खेतों में खड़ा है । जबकि चीनी मिल प्रबंधन तंत्र गन्ना खत्म होने का हवाला देते हुए चीनी मिल को १२ मई की रात में बंद करने की घोषणा कर रहा। प्रबंधन का उक्त कृत्य गन्ना किसानों को भड़काने तथा राज्य सरकार के खिलाफ उकसाने की साज़िश है। जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। यदि खेत में खड़ा गन्ना छोड़ कर चीनी मिल बंद की जाती है तो जिला प्रशासन को प्रबंधक एवं मालिको को गिरफ्तार कर रासुका के तहत बंद करना चाहिए।
उक्त मांग पूर्व विधायक मदन गोविंदराव ने गन्ना आयुक्त/सचिव चीनी उद्योग को भेजे गए मेल के माध्यम से किया है। इस संदर्भ में मदन गोविंदराव ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी को भी सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है अभी चीनी मिल के सभी केन् यार्ड गन्ना लदी ट्रालीयो से खचाखच भरे हुए हैं ऐसी स्थिति में प्रबंधन का “नो केन” का दावा शासन प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास है श्री राव ने बताया कि चूकी डेढ़ दशक पूर्व इसी प्रबंधन ने 200000 क्विन्टल गन्ना खेत में छोड़ कर चीनी मिल बंद कर दिया था इसलिए प्रशासन को सतर्क रहते हुए एल.आई.यू. एवं पुलिस द्वारा भी लगातार चीनी मिल की निगरानी कराई जानी चाहिए।
Leave a Reply